बिलखिरिया क्षेत्र से 17 साल की नाबालिग को भगाने वाला उसके जीजा का रिश्ते का भाई निकला। पुलिस ने सागर ने नाबालिग को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग से शादी कर उससे शारीरिक संबंध भी बनाए। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है। थाना प्रभारी उमेश चौहान ने बताया कि 16 दिसंबर को थाने आई मां ने बेटी के लापता होने की सूचना दी थी। नाबालिग की खोजबीन के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गईं। फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता चला, नाबालिग किसी युवक के साथ पंजाब गई थी। वहां से सागर आ गई है। जीजा के रिश्ते का भाई उसे भगा ले गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे सागर से गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। आधार कार्ड साथ ले गई थी नाबालिग
नाबालिग आधार कार्ड साथ ले गई थी। आधार के मुताबिक उसकी उम्र 17 साल है। इस बीच आरोपी को पता चला, उसने नाबालिग से शादी कर ली है। पूछताछ में आरोपी बोला-उसे पता था कि 17 साल की उम्र में बालिग हो जाते हैं। ऐसा उसने सुन रखा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


