महिला टीचर का रास्ता रोककर छेड़छाड़:पेंड्रा में मैथ्स के टीचर पर प्रताड़ना का आरोप; शादी के लिए बनाया दबाव

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक महिला शिक्षिका ने अपने सहयोगी पर गंभीर आरोपी लगाए है। पीड़िता ने बताया कि मैथ्स के टीचर संतोष श्रीवास्तव उन्हें लंबे समय से परेशान कर रहा है। आरोपी शिक्षक ने रास्ते में रोककर प्रेम प्रस्ताव दिया। इनकार करने पर शादी के लिए दबाव डाला। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे बदनाम करने की भी धमकी दी। उनके पति को झूठे मामलों में फंसाने की बात कही। महिला शिक्षिका का आरोप है कि टीचर उनके घर तक पहुंचा और जबरन अंदर घुसने का प्रयास किया। केंवची के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का मामला है। पीड़िता ने जिला शिक्षा अधिकारी से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। महिला शिक्षकों में डर का माहौल यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब कुछ दिन पहले ही मरवाही के पीएम श्री स्कूल में रेप का मामला सामने आया था। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से महिला शिक्षकों में डर का माहौल है। छात्र और अभिभावक भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग स्थानीय नागरिकों और शिक्षा संगठनों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डीईओ जगदीश शास्त्री ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *