अजमेर में स्मार्ट सिटी में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन गुरुवार को उग्र रूप ले गया। भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में भी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर लगे बैरिकेड्स को पलट दिया और अंदर प्रवेश कर गए। भ्रष्टाचार नहीं चलेगा के नारों के साथ कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों को पीछे धकेलते हुए कलेक्टर चैंबर तक पहुंच गए। वहां जोरदार नारेबाजी की। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। घटनाक्रम की शुरुआत कलेक्ट्रेट के बाहर टेंट लगाने को लेकर हुई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की रोक-टोक के बावजूद प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। अब, देखिए हंगामे से जुड़ी 4 PHOTOS… यह था मामला यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि युवा कांग्रेस ने पिछले डेढ़ महीने से सड़कों पर उतरकर स्मार्ट सिटी के तहत किए गए निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन राजनीतिक नेताओं के साथ ही प्रशासन के द्वारा कोई भी इस पर सुध नहीं ली गई। सभी अपने कानों में रुई डालकर आंखों पर काला चश्मा डालकर कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा था। युवा कांग्रेस अपने प्रदर्शन से यही मांग कर रही थी जिन्होंने भी स्मार्ट सिटी योजना के तहत किए गए निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार किया उन अधिकारियों का नाम उजागर किया जाए और उनकी तनख्वाह से 100 करोड़ के पैसों की वसूली की जाए। लेकिन इस मांग को नजर अंदाज किया गया। इसके विरोध में आज युवा कांग्रेस की ओर से कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। मांगें नहीं मानी जाएंगी, आंदोलन जारी रहेगा
यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने कहा कि स्मार्ट सिटी में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। “कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग किया गया, कई घायल हुए, कुछ बेहोश भी हुए, लेकिन हम नहीं डरेंगे। जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी, आंदोलन जारी रहेगा। कलेक्टर चैंबर के बाहर कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा किया। विरोध बढ़ता देख एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़, एटीएम सिटी गजेंद्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। कुछ देर बाद मामला शांत हुआ और कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर लोग बंधु को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप दिया। यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने ये कहा… प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के जरिए भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। इस प्रदर्शन को लेकर प्रशासन पर पूरी तरीके से दबाव था। कार्यकर्ताओं के ऊपर हल्का बल का प्रयोग किया गया। धक्का मुक्की की गई। कई कार्यकर्ताओं के चोट आई है और कुछ बेहोश भी हुए हैं। लेकिन युवा कांग्रेस इन चोटों और बल प्रयोग से नहीं डरेगा और जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। स्मार्ट सिटी निर्माण को लेकर ये खबरें भी पढ़ें- 1. अजमेर में 1 महीने में हटाना होगा सेवन वंडर्स:सुप्रीम कोर्ट ने प्रस्तावित वेटलैंड की रिपोर्ट पेश करने को कहा; 16 मई को अगली सुनवाई अजमेर के आनासागर के आस पास वेटलैंड और ग्रीन बेल्ट में हुए निर्माण कार्यों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने 1 महीने के अंदर सेवन वंडर्स को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इसकी एक रिपोर्ट बनाकर अगली सुनवाई 16 मई को पेश करने को कहा है। पूरी खबर पढें 2. अजमेर वेटलैंड मामले में याचिकाकर्ता का काउंटर एफिडेविट:दावा- पार्क को पोलो ग्राउंड बताया, न नक्शा-मंजूरी, न लैंड कन्वर्जन करवाया; कलेक्टर बोले- जानकारी रिकॉर्ड के मुताबिक आनासागर के आस पास वेटलैंड व ग्रीन बेल्ट में हुए निर्माण कार्यों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल यानी 7 अप्रैल को होगी। कल आजाद पार्क व पटेल स्टेडियम में हुए निर्माण को लेकर कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. वेटलैंड मामले में सरकार का पक्ष,कलेक्टर ने एडिशनल एफिडेविट दिया:लिखा- फॉयसागर झील और तबीजी गांव में वेटलैंड का होगा निर्माण, ग्रीन बेल्ट में बने पार्क जनहित में अजमेर में आनासागर के आस-पास वेटलैंड में हुए निर्माण को लेकर 7 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था- जितना एरिया वेटलैंड का नष्ट किया गया है। उससे डबल सिटी एरिया में वेटलैंड बनाना होगा। इसका प्रपोजल देना होगा। (पढ़ें पूरी खबर)


