भीलवाड़ा में स्पेशल टीम की सूचना पर पुलिस ने एक रिसोर्ट में रेड डाली। टीम ने रिसोर्ट के फर्स्ट फ्लोर पर बने कमरे में ताश के पत्तों से जुआ-सट्टा खेलते हुए 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से राशि और अन्य सामग्री बरामद की है। बनेड़ा थाना प्रभारी मूल चन्द ने बताया- स्पेशल टीम ने सूचना दी कि थाना क्षेत्र के कान्हा रिसोर्ट में कुछ लोग जुआ सट्टा खेल रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। यहां करीब एक दर्जन लोग ताश पत्तों पर जुआ सट्टा खेल रहे थे। 4 लाख 55 हजार 370 कैश और दो कार जब्त पुलिस ने इनके पास से 4 लाख 55 हजार 370 रुपए कैश, जुआ सामग्री ताश पत्ते व गोटियां बरामद कर गैंबलिंग एक्ट में मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया।पुलिस ने मौके से एक क्रेटा ओर एक बलेनो कार जब्त की है । ये थे टीम में शामिल आरोपियों पर कार्रवाई करने गई टीम में बनेड़ा थाना प्रभारी मूलचंद वर्मा, हेड कॉन्स्टेबल , कृष्णगोपाल,करण सिंह, कॉन्स्टेबल धीरज शर्मा दिलीपसिह, राधेश्याम,भूपेन्द्र सिंह, शंभू लाल,कुशवेंद्र, नरेन्द्र सिंह, पिन्टू कुमार,रामावतार प्रमोद कुमार, मुकेश शामिल रहे। इनको किया गिरफ्तार पुलिस ने ताश पत्तों पर जुआ सट्टा खेलते मौहम्मद उस्मान थाना कोतवाली जिला भीलवाड़ा,नंदकिशोर निवासी थाना बस्सी, जिला चितौडग़ढ़,समीर थाना निम्बाहेड़ा कोतवाली जिला चितौडग़ढ़,घनश्याम थाना कोतवाली जिला भीलवाड़ा,रफीक मौहम्मद थाना भीमगंज जिला भीलवाड़ा,शाहीद हुसैन थाना बनेड़ा जिला भीलवाड़ा,मौहम्मद जाहिद थाना सुभाषनगर जिला भीलवाड़ा,सरफराज खां थाना रामगंज जिला जयपुर,मौहम्मद यूनूस थाना निम्बाहेडा जिला चितौडगढ,मदनसिंह चौहान थाना सुभाषनगर जिला भीलवाड़ा,कन्हैयालाल शर्मा थाना चंदेरिया जिला चितौड़गढ,मनोज कुमार थाना प्रतापनगर जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया।


