गोरखपुर में आज रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन:शहर भर में होगी UPPSC परीक्षा, जाम में न फंसे स्टूडेंट्स इसलिए बदलेगी रहेगी ट्रैफिक

गोरखपुर में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आज आयोजित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 के मद्देनजर। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन के लिए यातायात डायवर्जन व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था का उद्देश्य परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना और उनकी यात्रा को आसान बनाना है। इस प्रकार होगा डायवर्जन
1. रोडवेज बसों का मार्ग परिवर्तन: रोडवेज बसें जो वाराणसी और लखनऊ की तरफ जा रही हैं, अब विश्वविद्यालय चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, पैडलेगंज और टी.पी. नगर चौराहा से होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगी।
2. अग्रसेन तिराहे पर ई-रिक्शा और ऑटो पर प्रतिबंध: अग्रसेन तिराहे से जुबली तिराहा और बक्शीपुर चौराहा की ओर जाने वाले ई-रिक्शा और ऑटो पर प्रतिबंध रहेगा। ये वाहन अब अग्रसेन तिराहा से टाउनहाल और कचहरी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
3. अम्बेडकर चौराहा से तमकुही तिराहा जाने वाले वाहनों का डायवर्जन: अम्बेडकर चौराहा से तमकुही तिराहा की ओर जाने वाले ई-रिक्शा और ऑटो को आवश्यकतानुसार अम्बेडकर चौराहा से छात्रसंघ भवन की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन अब अम्बेडकर चौराहा से छात्रसंघ भवन होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। यह व्यवस्था केवल 22 दिसंबर को परीक्षा के दौरान लागू रहेगी। यातायात की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी ताकि कोई भी समस्या न हो। परीक्षार्थियों और यात्रियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *