झारखंड में क्रिसमस पर नहीं पड़ेगी कड़ाके ठंड:7 दिनों में 5 डिग्री चढ़ा रांची का पारा, वेस्टर्न डिस्टर्बेंश की वजह से बढ़ी गर्मी

राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में इस बार क्रिसमस के मौके पर कंपकंपाने वाली ठंड नहीं पड़ेगी। इस दिन रांची का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला है। इसके पीछे की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंश की वजह से पूरे राज्य में बादल का छाना है। मौसम केंद्र रांची ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अगले चार-पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। इधर, झारखंड के मौसम का मिजाज शनिवार से ही बदल गया। बादल छाए रहे। पूर्वी सिंहभूम सहित कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बादल छाने से न्यूनतम तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। सभी जिलों में न्यूनतम 10 डिग्री के ऊपर चला गया है। इससे लोगों को सर्दी से राहत मिली है। न्यूनतम तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव मौसम विज्ञान केंद्र आज रांची खूंटी सहित 15 से अधिक जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अगले चार-पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। राजधानी रांची का तापमान बीते 7 दिनों में चढ़ा है। तापमान में यह बदलाव 5 डिग्री तक का हुआ है। जहां 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस था वह 21 दिसंबर को 12.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण कोल्हान प्रमंडल के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *