गुलदस्ता वेब-सीरीज आज होगी रिलीज, पारिवारिक ताना-बाना में दिखेगी रांची

सिनेमैटिक्स यूट्यूब चैनल ने वेब-सीरीज ‘गुलदस्ता’ बनाया है। यह मध्यम वर्ग को फोकस कर तैयार की गई है। इसमें माता, पिता, भाई, बहन, पड़ोसी, रिश्तेदार व दोस्त की सीरीज की कहानी, सामान्य भारतीय परिवार की समस्याएं, संघर्ष, मनोरंजन व रिश्तों में प्यार की झलक को दिखाया गया है। सभी की एकजुटता के आधार पर इसका नाम गुलदस्ता दिया गया है। उक्त बातें वेब-सीरीज के निर्माता कुमार चंदन, कार्यकारी निर्माता महेश कुमार ने कही। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इसे रांची में ही तैयार किया गया है। सारे कलाकार रांची के ही हैं। इसे 5 एपिसोड में तैयार किया गया है। इसे शुक्रवार को 3 बजे यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। रांची के 15 कलाकारों को मिला मौका निर्माता कुमार चंदन ने बताया कि वर्षों से इसकी तैयारी चल रही थी। आप में टैलेंट है, तो आप अपने शहर में ही अपना मुकाम पा सकते हैं। मुंबई जाने की जरूरत नहीं है। टैलेंट की कोई कमी नहीं है, बस युवाओं को अपने टैलेंट को पहचान कर उस पर फोकस करने की जरूरत है। इस वेब सीरीज में कुल 15 कलाकार हैं, पूरा एपिसोड 45 मिनट का है। मौके पर निर्देशक ए सत्यम पाठक, कार्यकारी निर्माता सुमित रंजन, क्रिएटिव निर्माता रवि ठाकुर, कथाकार अभिषेक पांडेय, ए सत्यम पाठक, छायांकन विकास साहु, लकी वर्मा, सह निर्देशक विकास साहू, अभिषेक पांडेय, वेंकटेश पाठक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *