रांची | लोवाडीह में हीरामणि देवी जैन मेमोरियल पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की शुरुआत हुई। उद्घाटन पूर्व डिप्टी मेयर अजयनाथ शाहदेव ने किया। ट्रस्ट की सचिव पायल जैन व कोषाध्यक्ष श्रवण जैन ने बताया कि ट्रस्ट के अध्यक्ष झूमरमल जैन हैं। ट्रस्ट के माध्यम से गरीब व जरूरतमंदों के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कला-संस्कृति के क्षेत्र में कार्य किए जाएंगे। 27 अप्रैल को 27 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा।


