डीएसपीएयू में गुरुवार को दो दिवसीय ‘एकलव्य टेकफेस्ट-2025’ प्रतियोगिता संपन्न हुई। महोत्सव में कुल 311 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जो रांची के विभिन्न कॉलेज व विश्वविद्यालयों से आए थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बैटल ऑफ बैंड्स के फाइनलिस्ट आदर्श गुप्ता ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे मंच उनके करियर व आत्मविश्वास को नई उड़ान देते हैं। कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य, वीसी प्रो. त्रिवेदीनाथ साहू आदि शामिल रहे। पहले दिन के कार्यक्रम में हैकाथॉन में विभिन्न कॉलेज की टीमों ने वास्तविक दुनिया की समस्याओं के लिए सॉफ्टवेयर पर मौजूद समाधान विकसित किए। यूआई/यूएक्स डिजाइन प्रतियोगिता में प्रोटोटाइप पेश किए गए। हैकाथॉन प्रतियोगिता में टीम ड्यूक्स विजेता दूसरे दिन के हैकाथॉन प्रतियोगिता में छात्रों ने तकनीकी की समस्याओं का समाधान करने के लिए कोडिंग व नवाचार की क्षमता का प्रदर्शन किया। इसमें टीम ड्यूक्स को फर्स्ट प्राइज, टीम हेलिक्स को सेकेंड प्राइज, टीम हाइटेक को थर्ड प्राइज मिला। सीटीएफ प्रतियोगिता में ज्ञान रंजन को फर्स्ट प्राइज, फास्ट कैलकुलेशन में सूरज कुमार को फर्स्ट प्राइज, ड्रॉ रेसिंग में विवेक केरकेट्टा को फर्स्ट प्राइज मिला। रोबो प्रतियोगिता में सुष्मिता उपाध्याय फर्स्ट आईं। वीडियो शूट एंड एडिट प्रतियोगिता में सोनी व सुरजीत विनर हुए फास्ट कैलकुलेशन प्रतियोगिता में जटिल अंकगणितीय प्रश्नों को गति से हल कर छात्रों ने गणितीय कौशल का परिचय दिया। वीडियो शूट एंड एडिट प्रतियोगिता में सोनी कच्छप व सुरजीत कुमार विनर हुए। वहीं कोसाले प्रतियोगिता में पसंदीदा वेशभूषाओं में स्टूडेंट्स ने वॉक किया। कल्चरल इवेंट में गायन, नृत्य, बीट-बॉक्सिंग व वाद्य यंत्र वादन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मस्ती मूड में छात्रों ने सेल्फी ली। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।


