मानवता ही सर्वोच्च धर्म है : अ​मित

रांची| संत निरंकारी मिशन द्वारा गुरुवार को मानव एकता दिवस मनाया गया। बुद्ध विहार अरगोड़ा के संत निरंकारी सत्संग भवन में बाबा गुरबचन सिंह की पावन स्मृति में हर वर्ष की तरह मानव एकता दिवस मनाया गया। सद्गुरु के संदेशों को सांझा करते हुए संत अमित सिंह ने बताया कि मानवता ही सर्वोच्च धर्म है। इसी प्रेरणा से प्रेरित संत निरंकारी मिशन सेवा और समर्पण के पथ पर निरंतर मानवता का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। संत अमित सिंह ने सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के संदेश को साझा किया। उन्होंने बताया कि प्रेम और भाईचारे की भावना को उजागर करता मानव एकता दिवस निरकारी मिशन द्वारा हर वर्ष 24 अप्रैल को बाबा गुरबचन सिंह की पावन स्मृति में मनाया जाता है। यह दिन केवल पुण्य स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि मानवता, सौहार्द और एकत्व की भावनाओं का एक आत्मिक संगम है। उन्होंने कहा मानव एकता दिवस पर मिशन द्वारा सत्संग कार्यक्रमों के माध्यम से प्रेम, शांति और समरसता का प्रकाश भी जन-जन तक पहुंचाया जाता है। इस वर्ष भी संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा पूरे भारत की 500 से अधिक शाखाओं पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *