पंजाबी हिंदू बिरादरी ने आतंकी घटना की निंदा की, श्रद्धांजलि सभा आज

रांची | पंजाबी हिंदू बिरादरी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना की निंदा की है। बिरादरी का कहना है कि आतंकवादियों ने जिस तरह निरीह हिंदुओं की सामूहिक हत्या की है, उसी तरह आतंकवादियों को भी मौत के घाट उतारा जाना चाहिए। पहलगाम की घटना से पूरा पंजाबी समुदाय आहत है। बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल और महासचिव राजेश मेहरा ने प्रधानमंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि इस आतंकवादी घटना से पूरा देश हतप्रभ है। इस आतंकवादी घटना को गंभीरता से लेते हुए आतंकवादियों को ऐसा सबक सिखाना चाहिए। प्रवक्ता अरुण चावला ने बताया कि पहलगाम में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए पंजाबी हिंदू बिरादरी द्वारा 25 अप्रैल को शाम 7 बजे सुजाता सिनेमा के सामने लाला लाजपत राय चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *