जिले में दिन के समय अब भीषण गर्मी देखने को मिलने लगी है, क्योंकी तापमान अब 40 डिग्री पार रिकार्ड हो चुका है। वहीं, आगामी 30 अप्रैल तक इसी तरह भीषण गर्मी देखने को मिलेगी, जबकि लू भी चलने का अनुमान है। इसके पीछे कारण ये है कि मौसम ड्राई हो चुका है। इसी के चलते दिन का तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि रात को राहत है। वीरवार को दिन में पारा 40.1 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज हुआ। दिन में तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम पारा 1 डिग्री अधिक चल रहा है। वहीं, आगामी दिनों में तापमान 42 डिग्री या इससे अधिक रिकार्ड होगा। ऐसा रहेगा 3 दिन का तापमान {25अप्रैल मौसम साफ रहेगा {26 को मौसम साफ रहेगा {27 को मौसम साफ रहेगा 22.10 21.50 20.80 41.10 410 27अप्रैल 26अप्रैल 25अप्रैल न्यूनतम अधिकतम


