स्वास्थ्य कैंप में ग्रामीणों ने कराई जांच, दी गई दवा

भास्कर न्यूज | हजारीबाग झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर और प्रधान जिला जज रंजीत कुमार के देखरेख में गुरुवार को विधिक जागरूकता रथ जिले के केरेडारी प्रखंड पहुंची। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को कई कानूनी जानकारी से अवगत कराया गया। यह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन केरेडारी प्रखंड कार्यालय के सभागार में किया गया था। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विकास कुमार सोनी, डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल, गौरव सहाय, एडवोकेट एवं मध्यस्थ और विकास पांडे,पीएलवी उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, उप प्रमुख अमेरिका महतो, प्रधान सहायक उमेश दास, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनुज कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रवि राजा, खुशवंत कुमार सहित सभी कर्मी तथा विभिन्न गांवों से आए ग्रामीण मौजूद थे। इसके साथ ही प्रखंड स्तरीय छह पारा लीगल वॉलिंटियर्स भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान गौरव सहाय के द्वारा डीएलएसए की प्रासंगिकता के बारे में बताया गया और उन्होंने कहा कि डीएलएसए की सहायता से गरीब लोग न्याय आसानी से पा सकते हैं। साथ ही सभी को प्री-लिटिगेशन और मध्यस्थता प्रक्रिया से अवगत कराया। वहीं विकास कुमार सोनी के द्वारा अनेक उदाहरणों के द्वारा कानूनी जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया गया। उनके द्वारा कानून की कई धाराओं और अधिकारों से उपस्थित ग्रामीणों को अवगत कराया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार नि:शूल्क कानूनी सुविधा जरुरतमंदों को प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस दौरान सभी से आवश्यकता पड़ने पर टौल फ्री नंबर 15100 को इस्तेमाल करने की भी बात कही। केरेडारी प्रखंड के पेटो पंचायत में भी विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड कार्यालय में एक जिला प्रशासन की ओर से एक स्वास्थ्य कैंप भी लगाया गया था। जहां से ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण किया गया। कार्यक्रम में विधिक जागरूकता के पश्चात ग्रामीणों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। जिसमें पांच नए राशन कार्ड, चार मनरेगा जॉब कार्ड, पांच सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र, 6 आवास स्वीकृति पत्र, रकम तीन लाख तीस हजार के 5 केसीसी और 10 कृषकों के बीच नैनो यूरिया का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रवि राजा के द्वारा किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *