भास्कर न्यूज | लुधियाना विश्व भौतिकी दिवस के उपलक्ष्य में डीएवी पब्लिक स्कूल बीआरएस नगर में 22 और 24 अप्रैल को आयोजित ‘युरेका 1.0’ फिजिक्स फेस्ट में 16 स्कूलों के 164 छात्रों ने भाग लिया। इस दो दिवसीय आयोजन का उद्देश्य छात्रों को भौतिकी के रहस्यों से परिचित करवाना, सीमाओं से परे सोचने के लिए प्रेरित करना और वैज्ञानिक विचारों का आदान-प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जसविंदर सिंह (नेशनल अवार्डी, शिक्षा रत्न) रहे, जबकि गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. मीनाक्षी स्याल रहीं। कार्यक्रम में फिजिक्स आर्ट प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी और इंटर स्कूल फिजिक्स ओलंपियाड जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। ओलंपियाड में अश्मीन कौर (डीएवी बीआरएस नगर) ने प्रथम, कार्तिक सलारिया (बीसीएम आर्य शास्त्री नगर) ने द्वितीय और चिराग गुप्ता (बीवीएम किचलू नगर) ने तृतीय, दिव्या (जीसस सेक्रेड हार्ट स्कूल, साउथ सिटी) चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। फिजिक्स आर्ट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जसलीन कौर (गुरु नानक इंटरनेशनल) को प्रथम, तनवी कमल (पुलिस डीएवी, सिविल लाइंस) तथा प्रियांशी जैन (डीपीएस) द्वितीय, अनुरीत कौर मान (बीसीएम आर्य स्कूल, शास्त्री नगर) तथा मुस्कान बाटला (डीएवी पब्लिक स्कूल बीआरएस नगर) को तृतीय पुरस्कार मिला। जूनियर वर्ग में साशया मल्होत्रा (जीसस सेक्रेड हार्ट) और सुहाना (पुलिस डीएवी, जालंधर) को पहला, दिमायरा जैन (डीपीएस) दूसरा, सहजलीन कौर (गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल) तीसरा पुरस्कार मिला। प्रश्नोत्तरी में डीएवी बीआरएस नगर प्रथम, बीसीएम आर्य शास्त्री नगर द्वितीय और दृष्टि डॉ. आरसी जैन स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में डॉ. मीनाक्षी स्याल, डॉ. मेजर सिंह रंधावा, सुशील कुमार, प्रो. दीपक चोपड़ा, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. नेहा मुंजाल व सुखजीत कौर ग्रेवाल शामिल रहे। प्रिंसिपल ने छात्रों को विज्ञान से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।


