भाजपा नेता मर्डर केस…रायपुर से कांग्रेस नेता गिरफ्तार:NIA ने शिवानंद को पकड़ा, विधानसभा चुनाव से 3 दिन पहले रतन दुबे की हुई थी हत्या

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने रायपुर से कांग्रेस नेता शिवानंद नाग को गिरफ्तार किया है। शिवानंद नाग नारायणपुर जिला युवा कांग्रेस कमेटी के महासचिव हैं। शिवानंद नाग को NIA की टीम जगदलपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश कर सकती है। 2023 विधानसभा चुनाव से 3 दिन पहले भाजपा जिला उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य रतन दुबे की हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों ने ली थी। हत्या के बाद नक्सलियों ने जारी किया था पर्चा भाजपा नेता की हत्या के बाद नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने पर्चा जारी कर कहा था कि, रतन दुबे धर्मांतरण के मुद्दे पर आदिवासियों को आपस में लड़वा रहा था। आमदाई खदान का समर्थन और सुरक्षाबलों का कैंप बिठाने में सहयोग कर रहा था। इसलिए PLGA ने उसे मौत की सजा दी है। नक्सलियों ने पर्चे में लिखा था कि, केदार कश्यप के साथ मिलकर रतन दुबे भाजपा और RSS से आदिवासियों को जोड़ रहा था। पुलिस के लिए सामान सप्लाई, जनता के पैसों का गबन, धर्मांतरण के नाम पर आदिवासियों पर हमले करवाना और पुलिस के लिए मुखबिरी करने का काम करता था। कई बार उसे समझाया गया लेकिन माना नहीं नक्सलियों का कहना है था कि साल 2005 से 2023 तक कई बार रतन दुबे को समझाया गया लेकिन माना नहीं। इसलिए जनता के कहने पर उसकी हत्या की योजना बनाई गई। 4 नवंबर को रतन दुबे कौशलनार बाजार गया था, जहां उसे मारा गया। नक्सलियों ने आमदाई खदान के मजदूरों को भी काम नहीं करने की चेतावनी दी थी ……………………………….. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 1. नक्सलियों ने ली BJP नेता की हत्या की जिम्मेदारी: पर्चा जारी कर कहा- धर्मांतरण के मुद्दे पर आदिवासियों को लड़वा रहा था रतन दुबे छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले के भाजपा जिला उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य रतन दुबे की हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों ने ली है। नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने पर्चा जारी कर कहा है कि रतन दुबे धर्मांतरण के मुद्दे पर आदिवासियों को आपस में लड़वा रहा था। आमदाई खदान का समर्थन और सुरक्षाबलों का कैंप बिठाने में सहयोग कर रहा था। इसलिए PLGA ने उसे मौत की सजा दी है। पढ़ें पूरी खबर.. 2. पत्रकार समेत 3 लोगों के घर NIA की रेड: कांकेर में नक्सल से जुड़े केस में एजेंसी की छापेमारी; बड़ी संख्या में फोर्स तैनात छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में NIA ((राष्ट्रीय जांच एजेंसी)) की टीम ने पत्रकार समेत 3 लोगों के घरों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि NIA सुबह से बड़ी संख्या में फोर्स लेकर दबिश दी है। तीनों के घरों में टीम दस्तावेज समेत अन्य सुराग खंगाल रही है। मामला आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के उसेली गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *