कवर्धा| व्यापमं रायपुर 27 अप्रैल को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत उपअभियंता (सिविल) व उपअभियंता(वि/यां) भर्ती परीक्षा लेगा। अभ्यर्थी व्यापमं की वेबसाइट में प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त SMS के यूआरएल को क्लिक कर मोबाइल पर सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी लगभग एक घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके व परीक्षा केंद्र में जाने के लिए अनुमति दी जा सके।


