भास्कर न्यूज| महासमुंद महासमुंद थाना के ग्राम नयापारा भलेसर के आम बगीचा में महफिल लगा ताश से पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते पांच जुआरियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मौके पर 22,500 नगद सहित कुल 1.50 लाख रुपए जब्त किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 23 अप्रैल को पुलिस को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला कि कुछ लोग ग्राम नयापारा भलेसर आम का बगीचा में 52 पत्ती तास से रुपए पैसों का हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। उक्त सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर घेराबंदी कर 5 व्यक्ति को तास पत्ती जुआ खेलते पकड़ा गया। पूछताछ में अपना नाम तामेश्श्वर सिन्हा (27) पिता एसलाल सिन्हा निवासी भलेसर महासमुंद, गोविंद सिन्हा(48) पिता रामाधीन निवासी भलेसर थाना महासमुंद, व मोहन पटेल (27) पिता दयाराम पटेल निवासी भलेसर महासमुंद, मानिकराम नायक पिता(38) किशन नायक निवासी पतोरा थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद, और ओंकेश्वीर चंद्राकर(35) पिता स्व विवेकानंद निवासी खैरा महासमुंद का निवासी होना बताये है। पुलिस की टीम ने जुआरियों के फड़ व पास से नगदी 22,500 रुपए, 4 नग मोबाइल, व 5 बाइक समेत अन्य सामान जब्त किया।


