भास्कर न्यूज | महासमुंद अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष व अखंड दीपक के शताब्दी वर्ष के पावन पर्व पर संपूर्ण भारत में अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा निकाली गई है। यह रथ बुधवार को महासमुंद पहुंची। गुरुवार को रथ यात्रा जिले के ग्रामीण अंचल के धरमपुर, तमोरा, धौराभाठा, कुर्रुभाठा, आमकोनी व ग्राम खमरिया ग्रामों का भ्रमण किया। भ्रमण के माध्यम से लोगों में विचार क्रांति का संदेश जनमानस तक पहुंचाया गया। अखंड ज्योति रथ यात्रा प्रत्येक ग्राम में परिजनों, ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से संकल्प पाठ में सहभागिता कर कार्यक्रम को भावपूर्ण बनाया। इस धार्मिक व सामाजिक जागरण यात्रा में अनेक समर्पित परिजनों ने सक्रिय योगदान दिया। सभी ने गांव- गांव में भ्रमण कर रथ यात्रा में सत्संकल्प के लिए लोगों को पत्रिकाएं भेट की। इस दौरान ग्रामीणों को सत्मार्ग में चलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गांव-गांव में रथ यात्रा पहुंच कर गायत्री परिवार के आदर्शों व संदेश को जनमानस तक पहुंचा रही है। यह रथ यात्रा जिले के 600 से अधिक ग्रामों का भ्रमण करेगी। सत्संग, दीप यज्ञ व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक विचार क्रांति का संदेश फैला रही है। रथ यात्रा में ललित मेश्राम, हीरालाल साहू, परस सिंह चौहान, बोध राम साहू, रामचरण पटेल, पिरित राम, अनिल कुमार, ओम प्रकाश, जनक राम, सिंहा शत्रुघ्न साहू, धनु सिन्हा, धनीराम, चैन सिंह ध्रुव, तुला राम विश्वकर्मा, पुनू राम, सेवा राम, देवेंद्र चक्रधारी, लखनलाल चक्रधारी, डोमन पटेल, राजेंद्र विश्वकर्मा, मिलन विश्वकर्मा, उर्मिला व अन्य रहे। इस दौरान लगभग 300 परिजनों को सत्संकल्प पाठ पत्रक वितरित किए गए और 200 से अधिक पैकेट्स में पुरानी अखंड ज्योति पत्रिकाएं, देव स्थापना चित्र, चालीसा पुस्तकें आदि वितरित किए गए। पत्रक व पत्रिकाएं का वितरण का प्रमुख उद्देश्य जन-जन तक गायत्री परिवार के विचार क्रांति के संदेश को पहुंचाना है। लोगोें को सत्मार्ग में चलने के लिए प्रेरित करना है। नव चेतना का विकास कर लोगों में नवाचार लाना है।


