विवेक शर्मा ने अंकित थवानी को दी बधाई

राजिम| राष्ट्रीय आई टी सेल प्रभारी विवेक शर्मा ने छत्तीसगढ़ के प्रयागराज राजिम निवासी अंकित थवानी के यूपीएससी परीक्षा में आल इंडिया लेवल में 273 वें तथा छत्तीसगढ़ लेवल में तीसरे रैंक प्राप्त करने पर कर्मचारी संगठन की ओर से हार्दिक बधाई दी व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अंकित ने यू. पी.एस. सी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पूरे अंचल को गौरवान्वित किया है। अंकित थवानी बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं, उनके पिता मुरली मनोहर थवानी सेवानिवृत राजपत्रित अधिकारी, माता कमला थवानी पूर्व पार्षद (भाजपा), भाई हिमालय एवं राहुल थवानी इंजीनियर के रूप में पदस्थ हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *