महिलाओं को पौष्टिक आहार की जानकारी दी

तोषगांव| पोषण पखवाड़ा अंतर्गत सेक्टर गढ़‌फूलझर केन्द्र के पिपलीपाली आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया। पोषण पखवाड़ा 8 से 22 अप्रैल तक आयोजित किया गया। जिसमें सेक्टर सुपरवाइजर उमा देवी पटेल, ए एन एम वीणापाणी बिसी ने महिलाओं को 1000 दिवस व संतुलित आहार, सतत स्तनपान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसमें 6 माह से लेकर 60 माह के कम वजन के बच्चों को समुदाय के सहयोग व सही देखरेख से घर पर ही ठीक किया जा सकता है। साथ ही स्थानीय स्तर पर मिलने वाले पौष्टिकता से भरपूर आहार को अपने भोजन में शामिल करने के लिए सभी जन समुदाय की प्रेरित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रम्भा भोई ने आंबा केन्द्र में प्रदान किए जाने वाले रेडी-टू-इट फुड का सेवन प्रतिदिन करने से होने वाली फायदे के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मितानीन, सहायिका, बालिकाएं व समुदाय की महिलाएं मौजूद थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *