कलेक्टर ​ने कर्मचारियों से उनके कार्यों की ली जानकारी

बालोद| गुरुवार को संयुक्त जिला कार्यालय के विभिन्न कक्षों का कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने निरीक्षण िकया। कलेक्टर ने कार्यालय में उपस्थित अधिकारी- कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को जिला कार्यालय में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था कराने तथा निर्धारित समय अवधि में अपने कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर चन्द्रकांता कौशिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने संयुक्त जिला कार्यालय में स्थित जिला नाजिर कक्ष, कलेक्टर न्यायालय, नजूल कक्ष, एनआईसी कक्ष, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कक्ष एवं न्यायालय, राजस्व लेखा शाखा, नजारत कक्ष का निरीक्षण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *