डौंडी| राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर गुरुवार को डौंडी ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम हुए। इसी मौके पर वनांचल ग्राम घोटिया में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का उद्घाटन जनपद अध्यक्ष मुकेश कौडों ने किया। इस केंद्र से घोटिया और आसपास के गांवों के लोग जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बी-वन, नक्शा, खसरा नंबर जैसी सुविधाएं ले सकेंगे। खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी। लोग बैंक खाते में पैसा जमा कर सकेंगे। पैसे निकालने सुविधा भी मिलेगी। सीएससी केंद्र के उद्घाटन में जनपद पंचायत डौंडी के सीईओ डीडी मंडले, सरपंच ममता मड़ावी, जनपद सदस्य रत्न हिरवानी, तुलेश्वर हिचामी, गांव के पंच और ग्रामीण मौजूद रहे। पंचायत दिवस पर सल्हाइटोला, नर्राटोला, छिंदगांव, अवारी सहित सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम हुए। मौजूद लोगों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।


