सड़क हादसे में घायल 2 पुलिसकर्मी ने तोड़ा दम

भास्कर न्यूज | बालोद जिले के दो अलग-अलग स्थान में सड़क हादसे मंे घायल जिले में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सनौद थाने में पदस्थ आरक्षक जितेंद्र साहू रात्रि गश्त के दौरान 17 अप्रैल को करहीभदर मार्ग में हादसे का शिकार हुआ था। इलाज के दौरान मौत के बाद गुरुवार को धमतरी के पैतृक गांव में अंतिम संस्कार हुआ। वहीं उमरादाह के पास मवेशी से बालोद पुलिस लाइन में पदस्थ कांस्टेबल पवन ठाकुर का बाइक टकरा गया था। मवेशी से टकराने के बाद पेट्रोल का रिसाव होने से बाइक जल गया था। आग की चपेट में आने से पवन झुलस गया था। इसके बाद अस्पताल में भर्ती था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *