60 साल के बुजुर्ग के कूल्हे में लगी गोली:12 घंटे तक फंसी रही, 50 मिनट में ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने जान बचाई

कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सर्जरी विभाग में 60 साल के बुजुर्ग का इमरजेंसी ऑपरेशन कर उसके कूल्हे से गोली निकाली है। ये गोली राइट कूल्हे पर लगी थी जो 10-12 सेंटीमीटर आगे जाकर मलद्वार के पास जाकर फंस गई थी। सर्जरी व ऑर्थोपिडक डिपार्टमेंट की टीम ने 50 मिनट में ऑपरेशन कर मरीज की जान बचाई।
न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में सर्जरी यूनिट B के यूनिट हेड डॉ अतुल शर्मा ने बताया कि 17 दिसंबर की रात 11 बजे करीब मरीज को बारां से कोटा रेफर किया था। परिजनों ने शाम के समय कूल्हे पर गोली लगना बताया। मरीज के तुरंत इलाज शुरू किया गया। मरीज का एक्सरे व सीटी स्कैन करवाया। जांच में गोली राइट कूल्हे से 10-12 सेंटीमीटर दूर मलद्वार के पास फंसी थी। जो मलद्वार से 4-5 सेंटीमीटर दूर थी। ऑपरेशन के के बारे में मरीज एवं परिजन को समझाया। उनकी लिखित सहमति के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया।अगले दिन सुबह 9 बजे करीब डॉ ओमेश,डॉ अविरल व अस्थि रोग विभाग के डॉ महेंद्र मीना के साथ मिलकर मरीज का ऑपरेशन कर गोली को बाहर निकाला। ऑपरेशन में 40 से 50 मिनट का वक्त लगा। डॉ अतुल शर्मा ने बताया कि कूल्हे में फंसी गोली वहां के नजदीकी अंग मलद्वार व रक्त नलिका को भी चोट पहुंचा सकती थी। अच्छी बात ये रही कि गोली ने आस पास की बड़ी रक्त नलिका व तंत्रिका को कोई हानि नहीं पहुंचाया। इस प्रकार के जटिल ऑपरेशन में गोली निकालने के दौरान बड़ी रक्त नलिकाओं व तंत्रिकाओं को नुकसान की संभावना रहती है। लेकिन दोनों विभागों की अनुभवी टीम ने कुशलतापूर्वक गोली निकालकर मरीज़ की जान बचाई। मेडिकल कॉलेज कोटा में मरीज का इलाज व ऑपरेशन निशुल्क किया गया।ऑपरेशन के बाद मरीज़ पूर्णतया स्वस्थ है। मरीज बारां के मोठपुर का रहने वाला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *