मॉल में गोली चली, धनबाद CO का भांजा जख्मी:अफरातफरी के बीच 45 मिनट तक मॉल में फंसे रहे लोग, बिल्डर के पिस्टल से हुई फायरिंग

धनबाद स्थित सरायढेला थाना क्षेत्र के ओजोन गैलेरिया मॉल के फोर्थ फ्लोर में बार के बगल में स्थित जेंट्स वॉशरूम में गोली चलने से नूतनडीह में रहने वाले सुनील कुमार वर्णवाल जख्मी हो गए। वे धनबाद सीओ के भांजा हैं। घटना गुरुवार की रात की है। जख्मी सुनील को इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली सुनील के पेट में लगी है। इससे पूर्व गोली चलने की आवाज से कॉल में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मॉल से निकलने वाले सभी रास्तों को बंद करा दिया। पुलिस जांच के दौरान 45 मिनट तक लोग मॉल में फंसे रहे। जांच पूरी होने के बाद सभी को जाने की अनुमति दी। डॉक्टर के मुताबिक, वे खतरे से बाहर है। गोली मनोरम नगर में रहने वाले बिल्डर चंदन सिंह की पिस्टल से चली। घटना की सूचना पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम और सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी मौके पहुंचे। पुलिस को वॉशरूम से एक और काफी हाउस के पास गलियारे में एक जिंदा गोली मिली हैं। वॉश रूम और गलियारा में खून के छींटे नहीं मिले। पुलिस ने पिस्टल को जब्त कर लिया है। पिस्टल का लाइसेंस है या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। डीएसपी नौशाद आलम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पिस्टल के जमीन पर गिरने से गोली चलने की बात सामने आई है। पिस्टल को जब्त कर लिया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है। वॉशरूम में पिस्टल के गिरने से अचानक चली गोली, पेट में लगी
डीएसपी और थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में प्रथमदृष्ट्या पिस्टल के जमीन पर गिरने से गोली चलने की बात सामने आई है। पुलिस को बयान में जख्मी सुनील कुमार वर्णवाल ने बताया कि पिस्टल जमीन पर गिरने के बाद गोली लग गई। चंदन ही उसे वॉश रूप से जख्मी हालत में अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। वहीं, चंदन ने भी अपने बयान में यही बात पुलिस को बताई है। सीसीटीवी फुटेज में जख्मी को ले जाता दिखा बिल्डर
गोली चलने की घटना के बाद पुलिस ने कॉफी हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला। फुटेज में दिखा कि गोली चलने के बाद चंदन सिंह बाहर निकला और फिर आवाज देने के बाद अंदर चला गया। इसके बाद जख्मी को लेकर बाहर निकला। इस दौरान कॉफी हाउस से भी एक व्यक्ति बाहर निकला और जख्मी को सहारा देकर नीचे ले गया। चंदन सिंह का मॉल के अंदर आने का भी फुटेज दिखा है, जिसमें कमर में होलेस्टर बंधा हुआ दिखा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *