गिरिडीह | अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ के निर्देश पर गुरुवार को धनवार थाना में वाहन जांच अभियान चलाया गया। मोटरयान निरीक्षक की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई में 43 वाहनों से कुल 77 हजार 800 रुपए जुर्माना वसूला गया। इसमें 53 हजार 800 रुपए ऑनलाइन और 24 हजार ऑफलाइन वसूले गए। जांच के दौरान हेलमेट, इंश्योरेंस, फिटनेस और ड्राइविंग लाइसेंस की अनियमितताओं पर जुर्माना लगाया गया। सभी चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। अभियान में जिला परिवहन विभाग के अधिकारी और धनवार थाना पुलिस मौजूद रहे।


