चित्तौड़गढ़ के दुर्ग पर स्थित फतेहप्रकाश महल में मीरा महोत्सव का आयोजन शुरू हुआ। पहले दिन प्लेबैक सिंगर ए हरिहरन ने प्रस्तुति दी। “पायो जी मैंने राम रतन धन पायो…” भजन से सुगम संगीत की शुरुआत की। इस दौरान ठंड होने के बावजूद भी श्रोता दुर्ग पर आयोजित मीरा महोत्सव में डटे रहे। इस लाइव कॉन्सर्ट में उन्होंने अपने गानों की भी प्रस्तुति दी है। सामने बैठे ऑडियंस भी तालियों के साथ गुनगुनाते नजर आए। इस प्रोग्राम में सुमित्रा गुहा, राम शंकर और पामेला जैन ने भी प्रस्तुतियां दी है। कई सुपरहिट गानों की भी दी प्रस्तुति संत शिरोमणि मीराबाई की 525वीं जयंती पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जिला प्रशासन, संगीत नाटक एकेडमी और पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा है। रात को सभी आमंत्रित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अपनी पत्नी और बेटे के साथ पहुंचे थे। प्लेबैक सिंगर ए हरिहरन ने “पायो जी मैंने राम रतन धन पायो…” मीरा के भजन से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने “सावरों मंगल रूप निधान” भजन भी गाया। हरिहरन ने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपने सुपरहिट गानों को भी गाया। उन्होंने “रोजा जानेमन, तू ही मेरा दिल”, “मेरे पास है तू, मेरे साथ है”, “बाहों के दरमियान, दो प्यार मिल रहे है”, “तू ही रे, तेरे बिना क्या जीना”, “हमदम हमेशा इश्क ने ही रहना”, “चंदा री चंदा रे, कभी तो ज़मीं पर आ” गानों पर प्रस्तुति दी। इन गानों पर उनके साथ दो महिला कलाकारों ने भी साथ दिया। ए हरिहरन ने अपने बेटे अक्षय के साथ “चप्पा चप्पा चरखा चले” गाने की रीमिक्स को गाया। इस दौरान श्रोता भी तालियों के साथ गाना गाते हुए दिखे। देर रात तक चला प्रोग्राम हरिहरन के बाद सुमित्रा गुहा ने गायन गया। उनके साथ कलाकारों ने उसे नृत्य नाटिका पेश की। प्रोग्राम में राम शंकर और पामेला जैन ने भी प्रस्तुति दी। देर रात तक प्रोग्राम चला। चार घंटे के इस लंबे प्रोग्राम में ठंड में श्रोता डटे रहे। हालांकि परिसर में जिला प्रशासन ने भी ठंड से बचने के सारे इंतजाम कर रखे थे। जिसके कारण ऑडियंस को ज्यादा प्रॉब्लम नहीं हुई।


