बहराइच में राइस मिल में धमाका, 5 की मौत:धुआं भरने से बेहोश होकर गिरे, 3 गंभीर; ड्रायर फटने से हुआ हादसा

बहराइच में राइस मिल में धमाका हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर है। शुक्रवार सुबह जब यह हादसा हुआ, उस समय मिल में 8-10 मजदूर काम कर रहे थे। तभी मिल का ड्रायर फट गया। इसके बाद आग लग गई। थोड़ी देर में मिल में धुआं भर गया। इसके चलते मजदूर बेहोश होकर इधर-उधर गिरने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने 5 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम मोनिका रानी मौके पर पहुंची हैं। उन्होंने कहा- राइस मिल में धान सुखाया जा रहा था, तभी हादसा हो गया। मैं जान बचाकर वहां से भागा….
जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय श्रावस्ती के रहने वाले लवकुश भी मिल में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया- हम लोग धान को सुखा रहे थे, तभी अचानक ड्रायर फट गया। इससे आग लग गई। हम लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। इस दौरान पूरे राइस मिल में धुआं भर गया। लोग बेहोश होकर गिरने लगे। यह देखकर मैं जान बचाकर वहां से भागा और आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद सभी को बाहर निकाला गया। कन्नौज के 3 और बिहार और श्रावस्ती के एक-एक मजदूर की मौत
मृतकों की पहचान कन्नौज निवासी गफ्फार अली (40), बबलू (28), राजनेश (35), श्रावस्ती निवासी हूर (50) और बिहार निवासी बिट्टू शाह (30) के रूप में हुई है। वहीं, सुखदेव, देवी प्रसाद और सुरेंद्र शुक्ला का इलाज मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में जारी है। जिला अस्पताल के CMS एमएम त्रिपाठी ने बताया- फैक्ट्री में दम घुटने से बेहोश हुए 8 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया था। इनमें से 5 लोग मृत थे। 3 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ——————————- यूपी में करीब 1500 पाकिस्तानी, एक्शन शुरू:योगी की DGP के साथ बैठक; सहारनपुर से 12 लोग भेजे गए यूपी में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन शुरू हो गया है। यहां अलग-अलग जिलों में करीब 1500 पाक नागरिक रह रहे हैं। इनमें अधिकांश पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हैं। सूत्रों के अनुसार अब तक 118 पाक नागरिकों को चिह्नित किया गया है। इनमें मां-बेटी समेत 32 को अटारी बार्डर के जरिए पाकिस्तान भेज दिया गया। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *