उज्जैन में इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र में 46 करोड़ की लागत से बनने वाले जी प्लस 7 आईटी पार्क के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भूमिपूजन किया। खास बात यह कि पार्क की कुल एक लाख 23 हजार 341 वर्गफीट आवंटन योग्य भूमि के एवज में इससे ज्यादा 1 लाख 26 हजार वर्गफीट की डिमांड आ चुकी है, वह भी भूमिपूजन के पहले ही। प्रतिष्ठित 11 कंपनियों ने यह बुकिंग करवाई है। इनमें करीब 4 हजार लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेंगे। सीएम डॉ. यादव ने घोषणा की कि अगले तीन महीने में इसी स्थान पर आईटी पार्क के सेकंड फेज का भी भूमिपूजन करेंगे। डॉ. यादव ने कहा कि को-वर्किंग लैब भी खोली जाएगी। हमारे पंचांग सूर्य-चंद्र ग्रहण का सही समय बताते हैं – खगोल विज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा की राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पंचांग इतने सटीक हैं कि वह आज भी सूर्य और चंद्र ग्रहण का सटीक समय बताते हैं। सीएम ने ग्लोबल इंवेस्टर समिट के लोगो को लांच कर वेबसाइट का शुभारंभ भी किया। साथ ही भोपाल साथ ही इंवेस्टर समिट की ऑफिशियल वेब साइट investmp.in का शुभारंभ भी किया।


