हजारीबाग के जंगल में मिला युवक-युवती का शव:कोनार डैम के पास सुनसान जगह पर पड़ी थी लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

हजारीबाग में शुक्रवार को युवक-युवती का शव बरामद किया गया। दोनों के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं, शव 4-5 दिन पुराना बताया जा रहा है। आशंका जाहिर की जा रही है कि प्रेम प्रसंग में दोनों की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। युवक ने जींस-शर्ट पहन रखा था तो युवती ने साड़ी। स्थानीय ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को दी जानकारी घटना विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र की है। जमनिजारा गांव के पास स्थित कोनार डैम के घने जंगल में दोनों का शव मिला है। स्थानीय ग्रामीणों ने शवों को देखते ही विष्णुगढ़ थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा: सीडीपीओ इधर, विष्णुगढ़ सीडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि दोनों की हत्या कर शवों को जंगल में फेंके जाने की आशंका है। शवों को छिपाने के लिए इस सुनसान इलाके का चयन किया गया होगा। अभी तक दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है। इससे यह स्पष्ट है कि मृतक स्थानीय नहीं हैं। पुलिस शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। युवक-युवती की पहचान के लिए प्रयास में जुटी पुलिस पुलिस मामले की हर दिशा में जांच कर रही है। आत्महत्या, हत्या या अन्य किसी कारण की संभावना को खारिज नहीं किया जा रहा है। सीडीपीओ ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के इलाकों में युवक-युवती की पहचान के लिए प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *