भास्कर न्यूज | रामानुजनगर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू भाइयों की हत्या के विरोध में रामानुजनगर के सुभाष चौक पर श्रद्धांजलि सभा हुई। आतंकियों ने धर्म पूछकर और कपड़े उतरवाकर हत्या की थी। इस नृशंस घटना की सर्व हिंदू समाज ने कड़ी निंदा की। सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने कैंडल जलाकर आतंकवाद के खिलाफ विरोध जताया। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। भारत सरकार से दोषियों को फांसी देने की मांग की गई। सभा में पवन सिंह रामरतन साहू, राजेश कुमार, संदीप कुमार जायसवाल, प्रदीप झा, सुमीत साहू, सुंदरलाल सिंह, योगेश साहू, दशरथ गुप्ता, राजा सिंह, गुंजन गुप्ता, संजय साहू, बोधन प्रजापति, अक्षित द्विवेदी, चंद्रिका द्विवेदी, कृष्णा प्रजापति, पीयूष साहू, दिलीप शर्मा, सागर सहित कई सनातनी समाज के लोग मौजूद रहे।


