10वीं का रिजल्ट जारी, जालौन के यश ने टॉप किया:इटावा की अंशी सेकेंड टॉपर; 90.11 फीसदी अभ्यर्थी पास

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। 90.11 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए हैं। जालौन के यश ने टॉप किया है। उन्हें 97.83 प्रतिशत अंक मिले हैं। उन्होंने रसकेंद्रीय देवी इंटर कॉलेज से पढ़ाई की है। 97.67 प्रतिशत मार्क्स के साथ इटावा की अंशी और बाराबंकी के अभिषेक सेकेंड टॉपर बने हैं। तीसरे स्थान पर मुरादाबाद की रितू गर्ग, सीतापुर के अर्पित वर्मा, जालौन के सिमरन गुप्ता हैं। सभी को 97.50 प्रतिशत अंक मिले हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की वेबसाइट upmsp.edu.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। पहली बार छात्र-छात्राएं अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में 27,32,216 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें 14,49,736 छात्र, जबकि 12,82,458 छात्राएं थीं। 1.84 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ दी थी। 10वीं की परीक्षाएं प्रयागराज को छोड़कर अन्य 74 जिलों में 24 फरवरी से 12 मार्च तक हुई थीं। पिछले साल प्राची निगम ने 591/600 अंकों के साथ यूपी टॉप किया था। देखिए लिस्ट— 10वीं के रिजल्ट से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए—

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *