पहलगाम हमले के बाद अमृतसर में रेड:24 स्पा सेंटर, 12 हुक्का बार और 52 सैलून की जांच, होटलों में भी चेकिंग जारी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अमृतसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर शहर के तीनों जोन में विशेष जांच अभियान चलाया गया। पुलिस संदिग्ध लोगों की पहचान कर रही है। पुलिस ने 24 स्पा सेंटर, 12 हुक्का बार और 52 सैलून का निरीक्षण किया। जांच में दो हुक्का बार अवैध पाए गए। इनके संचालक रवि चौरसिया, शुभम महाजन और नीरज सहोता के खिलाफ बिना लाइसेंस संचालन का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मौके से 2 हुक्के और 80 से ज्यादा हुक्का फ्लेवर जब्त किए। सिविल लाइंस और रंजीत एवेन्यू थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने सभी होटल प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्हें हर मेहमान की पहचान की जांच करनी होगी। साथ ही आने-जाने वालों का पूरा रिकॉर्ड रखना अनिवार्य किया गया है। अमृतसर में रोजाना लाखों पर्यटक आते हैं। ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। होटलों को सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *