बिलासपुर के मालधक्का व्यापार विहार स्थित भावेश इंडस्ट्रीज में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। तीन मंजिला ड्रायफ्रूट की दुकान में सुबह 8:15 बजे अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। तारबाहर पुलिस स्टेशन के टीआई कृष्णचंद्र सिदार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। दुकान संचालक से भी इस बारे में पूछताछ की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की कार्रवाई से इस तरह की घटना को कैसे रोका जा सका।


