विश्व मलेरिया दिवस पर भरतपुर में जागरूकता कार्यक्रम:मच्छरदानी का उपयोग और घर की नियमित सफाई करने की अपील

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले भरतपुर में विश्व मलेरिया दिवस पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. रमन और विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक सुलेमान खान के मार्गदर्शन में हुआ। विकासखंड मलेरिया पर्यवेक्षक राय सिंह श्याम ने कार्यक्रम का संचालन किया। खंड चिकित्सा अधिकारी ने मलेरिया से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए। बुखार, सिरदर्द और ठंड लगने पर तुरंत खून की जांच कराने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में मलेरिया की जांच और इलाज निःशुल्क उपलब्ध है। मोहल्लों में मितानिन द्वारा मलेरिया की जांच की जाती है। मलेरिया से बचाव के लिए नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी गई। घरों के आस-पास नियमित सफाई और सप्ताह में एक बार फ्रिज, कूलर की सफाई पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी आरपी सोनवंशी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर के कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। सभी ने मलेरिया उन्मूलन के लिए सजग रहने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *