डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में रोपवे हादसा:ट्रॉली टूटकर गिरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री घायल, पूर्व मंत्री पैकरा बचे

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी धाम में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी रोपवे की एक ट्रॉली अचानक टूटकर जमीन पर गिर गई। इस हादसे में भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल राजनांदगांव भेजा गया। पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा इस हादसे में बाल-बाल बच गए। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रोपवे का उपयोग श्रद्धालुओं की सुविधा के बजाय सीमेंट और गिट्टी ढोने के लिए किया जा रहा है। मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ औपचारिकता की जाती है। तकनीकी खामियों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। मंदिर परिसर में मची अफरा-तफरी हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल बाहर निकाला गया और रोपवे का संचालन रोक दिया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। बचाव कार्य जारी है। यह पहला हादसा नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में कई घटनाएं हो चुकी हैं। इससे ट्रस्ट समिति की लापरवाही सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है। वे पूछ रहे हैं कि क्या ट्रस्ट को सिर्फ चढ़ावे की चिंता है या श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *