खजराना ब्रिज:दूसरी भुजा शुरू, 15 मिनट में होगा 10 किमी का सफर

खजराना चौराहा पर बने फ्लायओवर की दूसरी भुजा शनिवार को बिना किसी औपचारिकता के शुरू कर दी गई। इंदौर विकास प्राधिकरण के अफसरों ने खजराना गणेश के हाथ जोड़े, ब्रिज पर मंत्रोच्चार किया। इसके साथ ही डेढ़ लाख से अधिक वाहन चालकों का सफर आसान हो गया है। ब्रिज बन जाने से करीब 10 किमी का सफर 15 मिनट में पूरा हो सकेगा। पहले करीब 45 मिनट लगते थे। सीईओ रामप्रकाश अहिरवार ने बताया, यह लेन 31 अक्टूबर को तैयार हो गई थी। 21 दिन का कूलिंग पीरियड पूरा होते ही इसे शुरू कर दिया गया। राऊ चौराहे के फ्लायओवर की एक भुजा भी शुरू महाराष्ट्र तरफ से इंदौर आ रहे वाहनों की राह अब आसान हो गई। राऊ चौराहे पर बने फ्लाईओवर की एक भुजा का लोकार्पण शनिवार को किया गया। इस सर्कल से रोजाना लगभग 1 लाख वाहन गुजरते हैं। आयोजन में सांसद शंकर लालवानी और विधायक मधु वर्मा समेत जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *