52 किलो सोना, 11 करोड़ कैश का कनेक्शन:आयकर जांच के घेरे में पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा; कार मालिक चेतन ने खोले राज

भोपाल के मेंडोरी इलाके में गुरुवार रात को जंगल में लावारिस खड़ी कार से 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए कैश मिले थे। इस मामले में आयकर विभाग की जांच अब आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की ओर घूम गई है। इतनी मोटी रकम और गोल्ड मिलने के मामले में एमपी का परिवहन विभाग भी जांच घेरे में आ सकता है। इसके लिए सौरभ शर्मा का मुख्य किरदार बनना तय माना जा रहा है। उसके खिलाफ सबूत भी मिलने लगे हैं। दूसरी ओर जिस चेतन सिंह गौर के नाम पर इनोवा कार मिली है। वह भी इस मामले की गुत्थी सुलझाने में महत्वपूर्ण कड़ी बन सकता है। जिस चेतन के नाम पर कार, आयकर ने उसे तलब किया
जिस कार से सोना और करोड़ों की नकदी मिली। वह कार चेतन सिंह गौर के नाम पर है। लिहाजा आयकर विभाग ने चेतन सिंह गौर निवासी ग्वालियर को तलब कर लिया है। सूत्रों के अनुसार वह आयकर के अफसरों के सामने हाजिर भी हो चुका है। चूंकि चेतन आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा का दोस्त है, ऐसे में सौरभ शर्मा पर जांच फोकस हो गई है। इसलिए सौरभ को भी तलब किया जा सकता है। बता दें कि लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार (19 दिसंबर) की सुबह आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के भोपाल की अरेरा कॉलोनी स्थित घर और ऑफिस पर छापा मारा। टीम को इन ठिकानों से 2.95 करोड़ रुपए, आधा किलो सोना, हीरे और सोने के करीब 50 लाख रुपए के जेवरात और चांदी की सिल्लियां सहित प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले थे। दो फोटो में देखिए बरामद कैश और सोना… सौरभ ने चेतन के नाम पर ली थी कार
चेतन सिंह ने माना है कि वह सौरभ शर्मा का दोस्त है। उसने चेतन सिंह गौर का इस्तेमाल अपने कारोबार को बढ़ाने में किया था। बताया जा रहा है कि चेतन सिंह गौर तीन साल पहले ग्वालियर से भोपाल आया था। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। सूत्रों ने बताया कि सौरभ ने चेतन को साथ लेकर उसके नाम पर पेट्रोल पंप खोल लिया। यह पेट्रोल पंप रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज में है। सौरभ ने चेतन के नाम पर फिशरीज का ठेका लिया। साथ ही इनोवा कार भी ली है। आयकर के सूत्रों की माने तो जिस इनोवा कार में गोल्ड और कैश जब्त हुआ है, वह चेतन के नाम पर है, लेकिन उसे खरीदा सौरभ शर्मा ने है। चेतन के अनुसार वह कभी उस कार में बैठा भी नहीं है। उसने कहा है कि उसके घर पर तो सोफा तक नहीं है। बेनामी संपत्ति के एंगल से भी जांच होगी
इस पूरे मामले में यह संकेत भी मिल रहे हैं कि परिवहन विभाग के लोग भी इसमें शामिल हो सकते हैं। इसलिए सौरभ शर्मा आयकर की जांच का मुख्य किरदार हो गया है। उसके बयान के आधार पर आने वाले दिनों में परिवहन विभाग के लोगों को लेकर भी खुलासे हो सकते हैं। दूसरी ओर इस मामले में बेनामी संपत्ति के एंगल से भी जांच की जाएगी। सौरभ शर्मा खुद नहीं आया तो दूतावास की मदद लेंगे
सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग चेतन सिंह गौर के बयान ले रहा है। इसके बाद सौरभ शर्मा को बुलाया जाएगा। अगर वह जांच के लिए खुद आयकर विभाग के सामने हाजिर नहीं हुआ तो दूतावास के जरिए उसे तलब किया जाएगा। सौरभ अभी दुबई में है। ये भी खबर पढ़ें… जमीन में गाड़ रखी थी 2 क्विंटल चांदी:भोपाल में टाइल्स उखाड़कर निकाली 200 सिल्लियां RTO के पूर्व कॉन्स्टेबल के यहां मिले 2.85 करोड़ कैश भोपाल आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के यहां 1.15 करोड़ रुपए नकद, आधा किलो सोना, हीरे और 50 लाख रुपए के जेवरात, चांदी की सिल्लियां सहित प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। जबकि उनके ऑफिस से 1.70 करोड़ रुपए कैश सहित प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। पढ़िए पूरी खबर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *