मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले:प्रदेश के 11 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में चलेगा जल संरक्षण का अभियान

प्रदेश के 11 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में जल सरंक्षण अभियान चलाया जाएगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंचायती राज दिवस के मौके पर अटल डिजिटल सु​ि‍वधा केंद्र का वर्चुअल शुभारंभ करते हुए यह बातें कहीं। सीएम ने कहा कि इस योजना से ग्रामीण इलाकों में डिजिटल क्रांति आएगी और सरकारी सेवाओं और योजनाओं की पहुंच लोगों तक सुगम होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की जनता से वादा किया था कि ग्राम पंचायतों में नगद भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि ग्रामीणों को बैंक शाखाओं तक न जाना पड़े। मोदी की इस गारंटी को पूरा करते हुए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग पेंशनधारी, महतारी वंदन योजना से लाभान्वित माताएं बहनें, अन्नदाता किसानों को पीएम किसान निधि समेत डीबीटी से प्राप्त राशि के आहरण की सुविधा अब गांव में ही मिलने लगेगी। ग्रामीणों को अब लंबी दूरी तय कर बैंक नहीं जाना पड़ेगा और समय के साथ-साथ उनके आने-जाने में खर्च होने वाली राशि की भी बचत होगी। उन्होंने बताया कि आज 1460 ग्राम पंचायतों में यह व्यवस्था शुरू हुई है और आने वाले समय में इस योजना को विस्तार दिया जायेगा। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच को सशक्त बनाएगा। इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, आय-जाति निवास प्रमाणपत्र, भूमि दस्तावेज, डिजिटल भुगतान और ई-डिस्ट्रिक्ट की अनेक सेवाएं आसानी से ग्राम पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। आगामी छह महीनों में 8,000 से अधिक पंचायतों में इन केंद्रों की स्थापना की जाएगी। सीएम ने किया हितग्राहियों व जनप्रतिनिधियों से संवाद मुख्यमंत्री सूरजपुर, धमतरी, बस्तर, कबीरधाम, रायगढ़ और जशपुर जिले के विभिन्न हितग्राहियों से योजना को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह योजना ग्रामीणों की सुविधा की दृष्टि से प्रारंभ किया गया है और इसकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों को दी जाए। बस्तर की सुमनी बघेल ने बताया कि महतारी वंदन से प्रति माह उन्हें 1 हजार रूपये की राशि मिलती है। जिसे वह पोस्ट ऑफिस में जमा कर रही हैं ताकि आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही बेटी को कम्प्यूटर क्लास के लिए लैपटॉप दिलवा सके। धमतरी जिले की अछोटा की श्रीमती चेतना देवांगन ने बताया कि उन्होंने अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र से 2 हजार रूपये निकाले हैं। सूरजपुर जिले के भैयाथान की सकीना बेगम से बात करते हुए कहा कि हमने मोदी की एक और गारंटी को पूरा किया है। पंचायत प्रतिनिधियों को जल सरंक्षण की दिलाई शपथ मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जल संरक्षण के उद्देश्य से प्रदेश के 11 हजार 693 ग्राम पंचायतों में मोर गांव मोर पानी महाअभियान का शुभारंभ कर पंचायत प्रतिनिधियों और नागरिकों से जल संरक्षण का आह्वान करते हुए शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भू जल स्तर में लगातार कमी हो रही है और जल संचयन के उद्देश्य से मोर गांव मोर पानी महाअभियान का शुभारंभ किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *