शिमला में देवभूमि क्षत्रिय संगठन अध्यक्ष समेत कई पर FIR:सचिवालय के बाहर किया था प्रदर्शन, 6 घंटे तक बाधित रहा ट्रेफिक

देवभूमि क्षत्रिय संगठन प्रदेश अध्यक्ष रुमित ठाकुर और उनके साथियों को सचिवालय के बाहर चक्का जाम करना महंगा पड़ गया है। शिमला पुलिस ने छोटा शिमला में यातायात बाधित करने के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने संगठन के अध्यक्ष रुमित ठाकुर समेत कई लोगों के खिलाफ थाना छोटा शिमला में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, देवभूमि क्षत्रिय संगठन और स्वर्ण मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रुमित ठाकुर और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं 189(2), 126(2) और 223 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रदर्शनकारियों पर आरोप है कि छोटा शिमला में सड़क पर बैठकर कई घंटों तक प्रदर्शन किया। इस दौरान यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों की इस कार्रवाई से आम जनता को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। क्या है पूरा मामला बता दें कि बीते कल देवभूमि क्षत्रिय संगठन व स्वर्ण मोर्चा ने स्वर्ण आयोग गठन की मांग व प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा बीते बजट सत्र में अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि बढ़ाने के खिलाफ सचिवालय का घेराव किया था। देवभूमि क्षत्रिय संगठन व स्वर्ण मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने टोलेंड से लेकर छोटा शिमला तक रैली निकाली। इस दौरान एक लाइन बाधित हो गई और छोटा शिमला पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारी सचिवालय के सामने और थाना छोटा शिमला के बाहर चक्का कर दिया। जिसके बाद सड़क करीब 6 घंटे तक बाधित रही। हालांकि इस दौरान एम्बुलेंस और स्कूली बच्चों के वाहनों को प्रदर्शनकारियों ने वहां से गुजरने दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *