पाली में सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल:हॉस्पिटल में भर्ती भाई से मिलकर गांव जा रहे, बीच रास्ते कार ने बाइक को मारी टक्कर

हॉस्पिटल में भर्ती भाई का हालचाल जानकर बाइक से वापस गांव लौट रहे एक दम्पति की बाइक को बीच रास्ते कार सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई वही वृद्धा की रीड्ड की हड्‌डी में गंभीर चोट आई। जिनका निजी हॉस्पिटल में उपचार जारी है। पुलिस ने बॉडी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाई। घटना के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार पाली शहर के निकट स्थित कुरणा गांव निवासी 52 वर्षीय पूरा राम पुत्र मूलाराम खारवाल 48 वर्षीय मैनादेवी के साथ गुरुवार को बाइक से पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती अपने चचेरे भाई भीमा राम से मिलने आए थे। वापस दोनों पति-पत्नी बाइक से कुरणा गांव जाने के लिए गुरुवार शाम को रवाना हुए। कुरणा गांव के निकट इनकी बाइक को तेज रफ्तार में आ रहे कार सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पति-पत्नी उछलकर नीचे गिरे। इलाज के लिए दोनों को बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर किय गया। परिजन एम्बुलेंस से उन्हें अहमदाबाद लेकर रवाना हुए। लेकिन आबूरोड के निकट 52 वर्षीय पूरा राम की मौत हो गई। ऐसे में बॉडी के साथ घायल मैनादेवी को भी वापस पाली लाया गया। शुक्रवार सुबह पूरा राम की बॉडी पुलिस ने पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाई। वही घायल मैनादेवी का शहर के निजी हॉस्पिटल में उपचार जारी है। पिता की मौत पर आए थे परिवार सहित गांव
मृतक के रिश्तेदार अशोक कुमार ने बताया कि पूरा राम अपने परिवार के साथ पिछले कई सालों से अहमदाबाद क ईशनपुरा में रह रहे है। वहां उनका जनरल स्टोर है। उनके पिता मूलाराम का देहांत हो गया था। जिनके पीछे
19 अप्रेल को गंगाप्रसादी थी। ऐसे में वे परिवार सहित अहमदबाद से कुरणा गांव आए हुए थे। गुरुवार को बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती अपने चचेरे भाई भीमा राम से मिलकर दोनों पति-पत्नी वापस गांव जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *