खाटूश्यामजी में तोरणद्वार पर चढ़े युवक का,VIDEO:बोला- बाबा की भक्ति में लीन होकर चढ़ा हूं, भक्तों की लगी भीड़

सीकर के खाटूश्यामजी कस्बे में बने तोरणद्वार पर एक युवक चढ़ गया। तोरणद्वार पर चढ़ने के बाद वह जोर-जोर से बोला- मैं बाबा की भक्ति में लीन होकर चढ़ा हूं। युवक को देखकर खाटू बाबा के दर्शन करने आने वाले भक्तों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और युवक से समझाइश की लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की सहायता से उसे नीचे उतारा। युवक को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। ये पूरा घटनाक्रम गुरुवार रात का है। खाटूश्यामजी SHO इंस्पेक्टर पवन चौबे ने बताया- युवक का नाम विकास कुमार (21) पुत्र सुरेश कुमार निवासी ढाणी बड़ी थाना सिद्धमुख जिला चूरू है। वह शराब के नशे में था। पुलिस मौके पर पहुंची तो बोला- वह बाबा की भक्ति में लीन होकर तोरणद्वार पर चढ़ा है। करीब आधे घंटे बाद उसे नीचे उतारा गया। भक्तों का सेल्फी पाइंट है तोरणद्वार बता दें कि तोरणद्वार में ऊपर जाने के लिए सीढ़ियां नहीं है। यहां दीवार में हुए छोटे-छोटे छेद में हाथ पैर डालकर ही युवक तोरणद्वार के ऊपर चढ़ा था। तोरणद्वार की ऊंचाई करीब 50 से 60 फीट तक है। खाटूश्यामजी में आने वाले भक्त यहां फोटो खिंचवाते हैं। अब फोटो में देखिए युवक का ड्रामा….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *