फुनगा थाना-भालूमाड़ा पुलिस ने गुमइंसान दस्तयाब की कार्यवाही
फुनगा। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी तथा अनु.अधि. कोतमा (पुलिस) आरती शाक्य के मार्ग दर्शन में थाना भालूमाड़ा के पुलिस स्टाफ द्वारा गुमइंसान क्रं. 28/2025 दिनांक 10 अप्रैल को फरियादी उस्मान खान निवासी फुनगा द्वारा सूचना दिया कि इसका पुत्र एहसान खान उर्फ मंगल उम्र 24 वर्ष दिनांक 03 अप्रैल से बिना बताए घर से लापता है सूचना पर गुम इंसान कायम कर गुमशुदा की लगातार पता तलाश की गई दिनांक 21 अप्रैल 2025 को गुमशुदा एहसान खान उर्फ मंगल को कोतमा से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया । थाना प्रभारी भालूमाडा निरी संजय खलको, स.उ.नि. कोमल अरजिया आर. 345 राकेश कनासे, आर. 371 मोतीराम सोलंकी की रही


