गौवंश की रक्षा करना हम सभी का दायित्व-नजीर खान
भालूमाड़ा पुलिस ने अवैध रुप से पशु तस्करो के विरूद्ध की कार्रवाई
भालूमाड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष नजीर खान ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि जिले में लगातार हो रही पशु तस्करी पर नकेल कसें और पशु तस्करों के विरूद्ध कठोर से कठोर विधि सम्मत कार्रवाई करें। नजीर खान ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से अनूपपुर जिला और इसके आसपास पशु तस्कर सक्रिय हैं। पशु तस्कर किसी भी वर्ग से हो बिना भेदभाव के कार्रवाई जनता के समक्ष एक मिसाल पेश करें ताकि जनता को शासन प्रशासन पर विश्वाश कायम हो।
गत दिवस भालूमाड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम दारसागर व भाद के बीच भर्रा में चार लोगों के द्वारा मवेशियों (भैंस व पडा) के साथ क्रूरता पूर्वक मारते पीटते दौडाते प्रताडित करते हुए भालूमाडा तरफ ले जा रहे थे, जिसकी घेराबंदी कर आरोपी पवन सिंह पिता बुद्धू सिंह गोंड उम्र 27 वर्ष निवासी सिकारपुर थाना भालूमाडा को भैंस व पाडा को ले जाते पकडा गया तथा तीन लोग पुलिस को देख कर मौके से भाग गये आरोपी पवन सिंह से भागे हुए व्यक्तियों के संबंध में नाम पता पूछने पर जयकरण सिंह गोंड पिता ध्यान सिंह निवासी तिलवन टोला, ईश्वर सिंह पिता ध्यान सिंह निवासी तिलवन टोला, 03. मोतीलाल सिंह पिता बुद्धू सिंह गोंड निवासी सिकारपुर होना बताया भैंस पाडा का कोई भी दस्तावेज नही होना बताया व ग्राम गढी के लखन लाल साहू पिता छोटेलाल साहू निवासी गढी व रामकरन साहू पिता सुद्धू साहू निवासी गढी के कहने पर चारो व्यक्ति बरघाट बाजार छत्तीसगढ से लहसुई गांव ले जाना बताया आरोपीगण के कब्जे से 44 पाडा व 1 भैस कुल 45 रास भैंस व पाडा कुल कीमती लगभग 9 लाख रुपये का जप्त किया गया व जप्तशुदा मवेशियों को ग्राम दारसागर गौशाला में सुरक्षार्थ रखवाया गया है। आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।


