गाजियाबाद में आज भी कोहरा छाया हुआ है। AQI आज घटकर 296 रह गया है। गाजियाबाद का इंदिरापुरम इलाका दिल्ली के बाद सबसे अधिक प्रदूषित है, यहां AQI 346 पहुंच गया। हवा में अभी सुधार नहीं हो रहा। सुबह के समय पारा 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा, दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज हवा की गति 5 किमी की है। दिन में प्रदुषण के चलते हल्की धुंध जैसा मौसम रहेगा। दोपहर बाद हल्की धूप रहेगी। 5 तक के स्कूलों में चल रहीं ऑनलाइन क्लास जिला प्रशासन ने बढ़ते प्रदूषण को देखते कक्षा 5 तक के स्कूलों में आनलाइन क्लास का आदेश पांच दिन पहले दिया। जिससे छोटे बच्चों के लिए राहत है, कि स्कूल नहीं जाना पड़ रहा। जहरीली हवा से अभी भी निजात नहीं मिल रही। जहां डीआईओएस ने पत्र लिखकर सभी स्कूल व कॉलेजों को निर्देश जारी किए थे कि कि ग्रेप 4 के अनुसार स्कूल संचालित हों। लोनी व इंदिरापुरम सबसे अधिक प्रदूषित गाजियाबाद का इंदिरापुरम इलाका देश में दिल्ली के बाद सबसे अधिक प्रदूषित है। आज रविवार सुबह की रिपोर्ट में लोनी का AQI 313 पहुंच गया, वहीं इंदिरापुरम का AQI 348 पहुंच गया। आज शुक्रवार सुबह भी हवा में सुधार नहीं हुआ। जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक की रिपोर्ट में दिल्ली और एनसीआर के दूसरे शहरों में भी प्रदुषण बढ़ा है। गाजियाबाद में दीपावली के बाद 15 दिन यही हाल रहा था। दिल्ली का एक्यूआई 388 आज सुबह रहा। हल्के कोहरे के साथ धुंध जैसा मौसम आज रविवार को भी पारा 6 डिग्री सेल्सियस के पास रहा। वहीं आज भी हवा साफ नहीं है। लगातार लोग प्रदूषण की मार झेल रही हैं। गाजियाबाद व दूसरे शहरों में आज एक साथ हवा की गुणवत्ता फिर से खराब हुई है। शीतलहर जैसा मौसम है। दिन में भी धुंध छाई रहेगी। दिन में धूप रहेगी लेकिन उसमें तेजी नहीं रहेगी। 25 दिसंबर से कड़ाके की सर्दी आज हवा की गति भी कम है, लगातार ठिठुरन जैसा मौसम है। आधी रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक तापमान सबसे कम है। आज भी दिन में धुंध जैसा मौसम रहेगा। हवा की गति 6 किमी प्रति घंटा से है। दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर से गाजियाबाद व एनसीआर में कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाएगी। NCR में शुक्रवार रात तक AQI