यात्री बसों की चेकिंग का विशेष अभियान, बसों में सभी सुरक्षा मापदंडों का हो पालन
अनूपपुर। यात्री बसों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बस के सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे फिटनेस ,परमिट, बीमा, प्रदूषण सर्टिफिकेट ड्राइवर, कंडक्टर का लाइसेंस चेक किए जा रहे है। बस की गति को नियंत्रित करने हेतु इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट एवं स्पीड गवर्नर की भी चेकिंग की जा रही है, दुर्घटना में तत्काल चिकित्सा सहायता हेतु बसों में रखा जाने वाला फर्स्ट एड बॉक्स भी चेक किया जा रहे हैं। साथ ही आगजनी को रोकने अग्निशामक रखा हुआ है कि नहीं यह भी चेक किया जा रहा है। बस चालकों को सावधानी पूर्वक बस चलाने ट्रैफिक रूल्स का पालन करते हुए निर्धारित गति में बस चलाने तथा किसी भी स्थिति में शराब के नशे में बस न चलाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। यातायात पुलिस द्वारा बस स्टैंड में चेकिंग लगाई जाकर 20 बसों को चेक किया उनका डाटाबेस तैयार कर रखा जा रहा है।


