नेशनल लोक अदालत की प्रीसिटिंग बैठक आयोजित
अनूपपुर। म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माया विश्वलाल के निर्देशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर विनोद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में 10 मई को आयोजित नेशनल लोक अदालत के संबंध में अधिक से अधिक राजीनामा योग्य लंबित एवं प्री लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के संबंध में बुधवार को प्रीसिटिंग बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न बैंकों के लंबित एवं प्री लिटिगेशन प्रकरणों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही उक्त प्रकरणों की तामिली के संबंध में पुलिस विभाग से सहयोग पर चर्चा हुई। 10 मई को आयोजित नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक, सिविल, क्लेम प्रकरणों, चैक बाउंस, पारिवारिक मामले सहित नगर पालिका, विद्युत विभाग, बैंक एवं भारतीय दूरसंचार विभाग इत्यादि के प्री लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। जनसामान्य से अपील की गई है कि उक्त लोक अदालत का लाभ लेकर अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण में सहयोग करें। प्रीसिटिंग बैठक में जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेश पटेल एवं विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।


