जन अभियान परिषद ने बोरी बंधान एवं जल संरक्षण की दिलाई शपथ
जमुना कोतमा। जल संवर्धन के लिए चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड अनूपपुर अंतर्गत से.क्र.04 में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था पसान एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बरतराई, चुकान, भलवाही तथा सीएमसीएलडीपी छात्रों के संयुक्त प्रयास से बाकी नाला (भलवाही) में 90 बोरियों का बोरी बंधान किया गया जिससे वहां के मवेशियों,जीव जंतु ,पक्षियों को पानी मिल सके तथा लोगों को जल संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया एवं शपथ भी दिलाई गई। आज के इस कार्यक्रम में नवांकुर संस्था पसान के अध्यक्ष विजय जायसवाल परामर्शदाता शिवानी सिंह, कृष्णा देवी प्रस्फुटन समिति बरतराई के अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान के सचिव बेसाहन प्रजापति भलवाही की अध्यक्ष देववती सिंह सीएमसीएलडीपी छात्र शुभांसी, पारस राज मुखर्जी, अंजलि रेखा, निशा, नेहा, आरती, पूजा, दुर्गा, मालती एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता रही।


