अवैध रेत परिवहन करने वाले आरोपी पुलिस ने की कार्रवाई
बिजुरी। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर्र रहमान के द्वारा अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर इसरार मंसूरी एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में बिजुरी पुलिस द्वारा दिनांक 24 अप्रैल को ग्राम कटकोना में घेराबंदी कर एक नीले सफेद रंग के बिना नंबर के स्वराज ट्रैक्टर से अवैध रेत खनिज उत्खनन कर परिवहन करने पर रेड कार्यवाही करते हुए उक्त ट्रेक्टर ट्रॉली को जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया तथा आरोपी चालक मोहित लाल कोल पिता धनीराम कोल उम्र 32 वर्ष निवासी कोलान टोला कटकोना एवं वाहन स्वामी सौरत महरा पिता ललई महरा निवासी कटकोना थाना बिजुरी जिला अनूपपुर के विरुद्ध अपराध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस 4/21 खान खनिज अधिनियम, 130/177(3) एम.व्ही एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है। उक्त रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजुरी निरी विकास सिंह, सउनि प्रदीप अग्निहोत्री, आर. 304 रवि सिंह , आर. 404 सुनील मिश्रा की उल्लेखनीय भूमिका रही ।


