एसपी ने समस्त चौकी प्रभारी एवं थाना प्रभारियों के साथ की बैठक, लंबित अपराधों की समीक्षा

एसपी ने समस्त चौकी प्रभारी एवं थाना प्रभारियों के साथ की बैठक, लंबित अपराधों की समीक्षा
अनूपपुर।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना व चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। पुलिस अधीक्षक के द्वारा मुख्यतः जिले के लंबित अपराधों, एससी-एसटी के लंबित अपराधों,  महिला संबंधी अपराधों, लंबित मर्ग, लंबित गुम इंसान एवं धारा 137(2) बीएनएस धारा 173(8) दंप्रसं 193(9) बीएनएसएस. के लंबित प्रकरणों, नई हिस्ट्रीशीट, गुण्डा फाइल खोलने की स्थिति की थानावार समीक्षा की गयी। लंबित गुम इंसान एवं धारा 137(2) के लंबित प्रकरणों, रोड एक्सीडेंट के प्रकरण में लम्बित राहत प्रकरणों की समीक्षा, ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम का उपयोग करने, एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों के निकाल एवं इन्वेन्ट्री तैयार करने के बिन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा कर त्वरित कार्यवाही हेतु दिषा निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक के द्वारा एससी-एसटी एक्ट के लम्बित मामलों में जाति प्रमाण पत्र के अभाव में लम्बित अपराधों के संबन्ध में लोक सेवा गारण्टी के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र के आवेदन कराये जाकर अपराधों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक के द्वारा माइन्स सेफ्टी के कारण, एफएसएल रिपोर्ट के कारण, पीएम रिपोर्ट रिपोर्ट न मिलने के कारण लम्बित मर्ग प्रकरणों की समीक्षा करते हुए थाना कोतमा, भालूमाड़ा, बिजुरी, रामनगर, जैतहरी, अमरकंटक एवं थाना राजेन्द्रग्राम को मर्ग प्रकरणों की त्वरित जॉंच पूर्ण करने के निर्देश दिये गये । गुम इंसान की दस्तयाबी के लिये विशेष अभियान:– पुलिस अधीक्षक द्वारा काफी समय लम्बित गुम इंसान की दस्तयाबी के लिये दिनांक 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक के लिये विशेष अभियान चलाने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये । इस अभियान के दौरान प्रत्येक थाने से 02-02 कर्मचारी की ड्यूटी प्रत्येक गुम इंसान के परिजनों से मिलकर गुम इंसान के संबंध में जानकारी एकत्र करने व गुम इन्सान का मोबाईल नम्बर, आधार कार्ड इत्यादि जानकारी जुटाने व अधिक से अधिक गुम इंसान की दस्तयाबी करने के निर्देश दिये गये । धारा 137(2) बीएनएस की अच्छी कार्यवाही के लिये थाना प्रभारी पुरस्कृत– पुलिस अधीक्षक द्वारा धारा 137(2) बीएनएस धारा 363 भादवि के अपराधों में अच्छी दस्तयाबी के लिए थाना प्रभारी कोतवाली/थाना राजेंद्रग्राम/थाना रामनगर थाना बिजुरी/थाना अमरकंटक/थाना करनपठार को पुरस्कृत किया गया । हिस्ट्रीशीट गुंडा पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारियों को बदमाशों का रिकार्ड छांटकर नई हिस्ट्रीशीट व गुण्डा फाईलें तैयार करने व माह में एक बार सभी बदमाशों को थाना में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिये गये। समीक्षा में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन द्वारा 03 निगरानी बदमाष एवं 04 गुण्डा फाईले तैयार करने के सराहनीय कार्य के लिये पुरूस्कृत किया गया व शेष थाना प्रभारियों को भी हिस्ट्रीशीट व गुण्डा फाईलें तैयार करने के निर्देश दिये गये। समन्स वारण्ट तामीली की समीक्षा पुलिस अधीक्षक द्वारा थानावार समन्स, वारण्ट तामीली की समीक्षा करते हुए 10 प्रतिषत से अधिक तामीली करने वाले थाना प्रभारी कोतवाली अनूपपुर, बिजुरी, जैतहरी, अमरकंटक, रामनगर को पुरूस्कृत किया गया तथा थाना प्रभारी भालूमाड़ाध्चैकी फुनगा, देवहरा, चचाई, राजेन्द्रग्राम, कोतमा को अधिक से अधिक वारण्ट तामील करने के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा फेमिली कोर्ट से प्राप्त होने वाले (भरण-पोषण) के वसूली वारण्टों की तामीली को गम्भीरता से लेते हुए फैमिली कोर्ट के वसूली वारण्ट शत-प्रतिशत तामील कराने के निर्देष दिये गये। रोड एक्टसीडेंट के लम्बित राहत प्रकरणों की समीक्षा पुलिस अधीक्षक द्वारा रोड एक्टसीडेंट के प्रकरणों 27 प्रकरणों पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए विशेष रूप से थाना प्रभारी चचाई, राजेन्द्रग्राम, भालूमाड़ा, करनपठार, अमरकंटक, कोतमा, जैतहरी को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये । फरियादियों एवं कर्मचारियों के लिये पेयजल की व्यवस्था- पुलिस अधीक्षक द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए थानों में आने वाले फरियादी, आवेदकों, कर्मचारियों के लिये शीतल पेयजल की उचित व्यवस्था करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। माईनर एक्ट प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना वार माईनर एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली अनूपपुर, करनपठार यातायात द्वारा की गई कार्यवाहियों की सराहना की गई तथा शेष थाना प्रभारियों को दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने की चेतावनी देते हुए अधिक से अधिक कार्यवाहियाँ करने के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा गणना में सभी कर्मचारियों को टास्क देकर कार्य कराने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिये गये। ई-साक्ष्य ऐप का उपयोग पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को ई-साक्ष्य ऐप का 100 प्रतिशत उपयोग कर ऑडियो, वीडियो रिकॉर्डिंग करने के निर्देश दिये गये। ट्राफिक मित्र योजना पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्राफिक मित्र योजना क्रियान्वित करने के कार्य के लिये सूबेदार विनोद दुबे की सराहना करते हुए इस योजना को पूरे जिले में क्रिर्यािन्वत करने के निर्देश दिये गये। उक्त अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान, अति, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर इसरार मन्सूरी, एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा, एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य, एसडीओपी पुष्पराजगढ़ नवीन तिवारी, डीएसपी( एन, एस.ठाकुर, रक्षित निरीक्षक अनूपपुर ज्योति दुबे, थाना प्रभारी कोतवाली निरी अरिवन्द जैन, थाना प्रभारी चचाई निरी राकेश उईके, थाना प्रभारी जैतहरी निरी अमर वर्मा, थाना प्रभारी भालूमाड़ा निरी संजय खलखो, थाना प्रभारी बिजुरी निरी विकास सिंह, थाना प्रभारी रामनगर उनि सुमित कौशिक, थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम निरी बीरेन्द्र बरकडे, थाना प्रभारी अमरकंटक निरी लालबहादुर तिवारी, थाना प्रभारी अजाक निरी रत्नाम्भर शुक्ला, चौकी प्रभारी फुनगा उनि सोने सिंह परस्ते, चौकी प्रभारी देवहरा उनि रंगनाथ मिश्रा, चौकी प्रभारी सरई उनि मंगला दुबे एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टॉफ उपस्थित रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *